अखिलेश सिंह,भिलाई। आप बांसुरी की धुन सुनिए, बांसुरी पर थिरकती उंगलियां देखिए, आपको यकीन नहीं होगा कि मनमोहक धुन बजाने वाला यह शख्स 80 साल का है।
जी हां सहीं पढ़ा आपने 80 साल। नाम है डॉक्टर डीओ सिरसाट। डॉक्टर साहब को बचपन से बांसुरी वादन का शौक है। और यदाकदा अपने इस शौक को पूरा करते हैं, खासकर तब जब वे भिलाई निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र अरोरा के दफ्तर में हो। ये बांसुरी इसी मौके पर उन्होंने बजाई और क्या खूब बजाई।




