भिलाई।श्री राम सिंधी पंचायत वैशाली नगर द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समाज के बच्चों के विवाह में हो रही समस्याओं से निजात हेतु निःशुल्क शदाणी सिंधी मैरिज ब्यूरो का भिलाई की सभी सिंधी पंचायतों के सानिध्य में किया उद्घाटन,भिलाई की सभी सिंधी पंचायतों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिखाई एकजुटता। अधिक से अधिक अविवाहित बच्चों का पंजीयन कराने की सभी पंचायतों ने शपथ ली।
श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर भिलाई के द्वारा वर्तमान समाज के परिदृश्य में समाज के बच्चों के विवाह में होने वाली असुविधा एवं समस्याओं से निजात पाने के हेतु एक निशुल्क शदाणी मैरिज ब्यूरो का उद्घाटन भिलाई शहर की सभी सिंधी पंचायतों के सानिध्य में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के तृतीय दिवस पर चंद्रा एवं मौर्या टॉकीज के पास जी ई रोड पर एक कार्यालय बनाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश,भगवान श्री झूलेलाल जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करके एवं उनके जयकारे लगाकर किया गया।इस आयोजन की खास बात यह भी रही कि इस अवसर पर भिलाई शहर की सभी सिंधी पंचायतों के सभी प्रतिनिधियों ने शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया।और श्रीराम सिंधी पंचायत द्वारा किए गए कार्यों हेतु उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड सिंधी समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने अपने आभार उद्बोधन में श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी एवं उनकी पूरी टीम सक्रियता की सराहना करते हुए कहा समाज के वर्तमान परिदृश्य में सिंधी समाज के बच्चों के विवाह में बहुत ही समस्याएं आ रही हैं। जिसके कारण बड़ी उम्र के लड़के और लड़कियों का विवाह समय पर नहीं होने से परिवारों का संतुलन बिगड़ रहा है। इस स्थिति को संतुलित करने हेतु शदाणी मैरिज ब्यूरो की स्थापना सामाजिक संतुलन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर भिलाई शहर की सभी सिंधी पंचायतों ने अधिक से अधिक अविवाहित बच्चों का पंजीयन इस निशुल्क मैरिज ब्यूरो में करवाने की शपथ भी ली।इस कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड सिंधी समाज के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सिंधी सेंट्रल पंचायत के उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, राम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी,भूतपूर्व अध्यक्ष भीमसेन सेतपाल ,खुर्सीपार सिंधी पंचायत से अध्यक्ष गोपाल दास चंदवानी,कैलाश वरंदानी, प्रताप राय शिवानी समाजसेवी अनिल पोपटानी, मुकेश गणेशानी, अर्जुन सचदेव, दिनेश विशनानी, अशोक गंगवानी , दिलीप कुकरेजा,प्रकाश मदनानी,हाउसिंग बोर्ड सिंधी पंचायत से सुभाष भगत, राजकुमार पिन्यानी, महेश नारायणी उपस्थित थे।



