Thursday, April 16, 2026

23 बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणा बने “आलोक यादव”

00 छुईखदान के “रक्त वीर” है यादव ,
00 *जीवन देने का सबसे सरल और महान कार्य,

खैरागढ़: मानव जीवन अनमोल है, और इसे बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं।। रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जिससे हम बिना किसी हानि के किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं।। आज भी कई अस्पतालों में मरीज केवल इसलिए अपनी जान गंवा देते हैं, क्योंकि समय पर उन्हें रक्त नहीं मिल पाता।। ऐसे में रक्तदान करना केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा भी है।। उक्त बातें जगन्नाथ सेवा समिति के वैचारिक सहयोगी व छुईखदान वार्ड क्रमांक 3 निवासी समाज सेवी,आलोक यादव (45 वर्ष) ने कही रक्त के जरुरत मंदों के लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले आलोक यादव ने अब तक 23 बार रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाया है और छुईखदान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं,उनका कहना है कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है।। इसे केवल एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा ही दान किया जा सकता है।। एक यूनिट रक्त से तीन अलग-अलग लोगों की जान बचाई जा सकती है,यह सोचकर ही हम इसके महत्व को समझ सकते हैं।। दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया और प्रसव के दौरान रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है।।

वे आगे कहते हैं कि कई लोग रक्तदान को लेकर भ्रमित रहते हैं, जैसे कि इससे कमजोरी आती है या स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।। लेकिन सच्चाई यह है,कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है।। शरीर कुछ ही दिनों में दान किए गए रक्त की पूर्ति कर लेता है।। बल्कि, नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य की जांच भी होती रहती है और शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।। उन्होंने खास कर युवाओं से अपील किया कि रक्तदान करने से न केवल किसी का जीवन बचता है, बल्कि दान करने वाले व्यक्ति को भी मानसिक संतोष और गर्व की अनुभूति होती है।। यह एक ऐसा दान है, जिसमें न पैसा लगता है और न ही अधिक समय बस जरूरत होती है,एक सकारात्मक सोच और मदद करने की भावना की।।आइए, हम सभी संकल्प लें कि समय-समय पर रक्तदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।। आपका एक छोटा सा कदम किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है।।
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं ”

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें