Wednesday, April 22, 2026

साजा में नया राजनीतिक बवाल…विधायक के पीएसओ सहित कम्यूटर ऑपरेटरों ने अपने अपनों को बांट दी रेवड़ी… कांग्रेस ने सूची जारी कर कसा तंज कह…भाई का.. चाचा का.. मामा का.. सबका पैसा ले रहा ईश्वर साहू…पढ़िए खबर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यह चर्चा स्वेच्छानुदान राशि के वितरण को लेकर हैं।

इन चर्चाओं के बीच एक पर्चा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें उनके पीएसओ, पीए और ऑपरेटर की हरकतें भी शामिल हैं। आरोप है कि विधायक की सुरक्षा से लेकर निजी काम-काज देखने वाले इन तीनों ने मिलकर स्वच्छेदानुदान घोटाला कर दिया है।

स्वेच्छानुदान के वितरण से जुड़ी सूची वायरल

बता दे कि स्वेच्छानुदान के वितरण से जुड़ी सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस सूची में शामिल जो हितग्राही हैं, उनमें से अधिकतर पीएसओ ओम साहू, पीए दिग्विजय केशरी, अनुज वर्मा और ऑपरेटर धीरज पटेल के रिश्तेदार हैं. यहीं नहीं कुछ नाम विधायक ईश्वर साहू के अपने रिश्तेदारों के भी हैं. वहीं इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. इस वायरल सूची को कांग्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए तंज कसा है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें