भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र ने परिचालन उत्कृष्टता एवं सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हॉट मेटल उत्पादन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 6 मिलियन टन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि संयंत्र की समृद्ध विरासत में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है।
उल्लेखनीय है कि संयंत्र ने वर्ष 2005–06 में पहली बार 5 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन का लक्ष्य उस समय प्राप्त किया था, जब सात ब्लास्ट फर्नेस संचालित थे। इसके विपरीत वर्तमान में मात्र चार ब्लास्ट फर्नेस के संचालन के साथ 6 मिलियन टन का यह माइलस्टोन हासिल किया जाना संयंत्र की दक्षता, तकनीकी उन्नयन एवं परिचालन अनुशासन को दर्शाता है।




