विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से आत्मीय मुलाकात

रायपुर स्थित निवास में आत्मीयता, सम्मान और वर्षों पुराने रिश्तों की गर्माहट से भरी एक विशेष मुलाकात देखने को मिली, जब आलोक तिवारी के परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि करीब 30 वर्षों से चले आ रहे गहरे पारिवारिक संबंधों की मधुरता और विश्वास का प्रतीक भी रही।

इस अवसर पर श्रीमती हेमलता तिवारी एवं पुत्र अद्वितीय तिवारी ने डॉ. सिंह के सफल सर्जरी के बाद उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। परिवार की ओर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना भी व्यक्त की गई। मुलाकात के दौरान पारिवारिक आत्मीयता साफ झलक रही थी, जहां पुराने संबंधों की स्मृतियों और स्नेह ने वातावरण को और भी भावुक बना दिया।

पुत्र अद्वितीय तिवारी ने इस दौरान ‘सांध्य दैनिक नई दृष्टिबिंदु’ के यूट्यूब चैनल और न्यूज पोर्टल के शुभारंभ की जानकारी भी डॉ. सिंह को दी। इस पहल को सुनकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और अद्वितीय को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाना आज के समय की बड़ी आवश्यकता है।

मुलाकात के अंत में डॉ. रमन सिंह ने पूरे परिवार को स्नेह और आशीर्वाद दिया। यह भेंट न केवल पारिवारिक रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि समाज और जनसेवा के क्षेत्र में प्रेरणा का संदेश भी देती है।

Exit mobile version