नगरीय निकाय चुनाव के वार्डों के आरक्षण अगले हफ्ते कलेक्ट्रेट कार्यालय में 07 सितंबर को

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
संगीत नगरी में होने वाले इस साल के अंत में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण के लिए राज्य शासन के व्दारा आदेश क्रमांक /191/स्था-निर्वा/न.पा.आ.निर्वा/2026,1 सितंबर जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) के व्दारा आम सूचना जारी किया गया है।। कि राज्य शासन व्दारा जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के अंतर्गत वार्डों को आरक्षित करने हेतु अधोहस्ताक्षरकर्ता (कलेक्टर) को विहित प्राधिकारी घोषित किया गया है।। अतद् व्दारा आम जनता को सूचित किया जाता है कि नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के आगामी निर्वाचन 2026-27 हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सोमवार 07 सितंबर को दोपहर 02 बजे कलेक्टर सभाकक्ष खैरागढ़ में कि जाएगी।। इस नगरी निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सामान्य महिला पहले ही हो चुका है।।

Exit mobile version