नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डो के आरक्षण की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव के लिए एक्शन मुड पर:नगर पालिका चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में मंथन

नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए दिए मूलमंत्र,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।। आगामी नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।। इस बैठक में चुनाव प्रभारियों पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, सहप्रभारी एवं भाजपा नेत्री किरण साहू और ओमप्रकाश जोशी सहित वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूंका।। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू , नगर पालिका अध्यक्ष गिरीजा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष निलीमा गोस्वामी , दिनेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।

विष्णुदेव साय सरकार के विकास कार्यों के दम पर मैदान में उतरेगी भाजपा: लाभचंद बाफना
बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना ने पार्टी की परंपरा के अनुसार संगठन का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।। जैसे हमारा देश प्राचीन काल से ही सोने की चिड़िया कहलाता रहा है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में जब-जब भाजपा की सरकार रही है, तब-तब राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है।। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है।। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव मोड में आने का आह्वान किया।।

2023 की कसर पूरी कर बनाना है भाजपा का अध्यक्ष और पार्षद: किरण साहू
सहप्रभारी किरण साहू ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में चूक की वजह से क्षेत्र विकास में पिछड़ गया था। अब आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा का अध्यक्ष और अधिक से अधिक पार्षद जिताकर इस कमी को पूरा करना है।। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।।

धारा 370 और राम मंदिर निर्माण भाजपा की नीयत का प्रमाण: ओमप्रकाश जोशी
सहप्रभारी ओमप्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चुनाव को किसी दबाव के बजाय एक उत्सव व त्योहार के रूप में लड़ा जाना चाहिए।।जांबाज कार्यकर्ता ही चुनाव जिताते हैं।। भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है; केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।।

साढ़े सात साल की कुव्यवस्था को दूर कर फिर से बनाना है विकास का माहौल: विक्रांत सिंह
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि लगभग 22 हजार की आबादी वाले खैरागढ़ नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार सुधार हुआ है।। पिछले साढ़े सात सालों के कांग्रेस कार्यकाल में नगर पालिका की जो दुर्गति हुई थी, उसे पिछले दो वर्षों से हमारे अध्यक्ष सुधारने का काम कर रहे हैं।।
उन्होंने बताया कि महिला आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की जीत तय करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से जुटना होगा।। भाजपा सरकार के समय निर्मित एनीकट, किल्लापारा में पुल का निर्माण, इतवारी बाजार का विकास और चकाचक सड़कें आज भी भाजपा की विकास नीति का उदाहरण हैं।। यह चुनाव 2023 में बनी भाजपा सरकार के कामकाज के प्रमाण पत्र के रूप में सामने आएगा।।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार ने किया वही आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्य समिति सदस्य घम्मन साहू ने किया।।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक के दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। जिसमें जिला उपाध्यक्ष टी. के. चंदेल, दिनेश वर्मा, जैनेंद्र जंघेल, गिरजा चंद्राकर, नीलिमा गोस्वामी, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, कृष्णा वर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, आलोक श्रीवास, अनिल अग्रवाल, राजेश देवांगन, कमलेश कोठले, ज्योति जंघेल, वंदना टांडेकर, हर्षवर्धन वर्मा,शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनीश सिंह, रामाधार रजक, गोरेलाल वर्मा, कीर्ति वर्मा, मंडल महामंत्री ऋषि सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, अजय जैन और संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।।

Exit mobile version