अगस्त माह में MV Act के तहत व्यापक कार्रवाई 444 प्रकरण दर्ज

00₹2,04,200/- समन शुल्क वसूल • 440 प्रकरण लोक अदालत हेतु

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।।
इसी क्रम में अगस्त 2026 माह के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कुल 444 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।। कार्रवाई के दौरान कुल ₹2,04,200/- का समन शुल्क वसूल किया गया, जबकि 440 प्रकरण लोक अदालत में पेश किए जाने हेतु रखे गए हैं।।

थाना-वार कार्रवाई
खैरागढ़ – 09 प्रकरण, ₹2,900/- समन शुल्क।।
छुईखदान – 05 प्रकरण ₹40,300/- समन शुल्क।।
ठेलकाडीह – 04 प्रकरण ₹1,200/- समन शुल्क।।
गातापार – 03 प्रकरण, ₹5,800/- समन शुल्क,61 लोक अदालत हेतु।।
गंडई – 22 प्रकरण ₹6,600/- समन शुल्क,29 लोक अदालत हेतु।।
मोहगांव – 01 प्रकरण, ₹300/- समन शुल्क ।।
साल्हेवारा – 16 प्रकरण, ₹5,800/- समन शुल्क।।
बकरकट्टा – 02 प्रकरण, ₹600/- समन शुल्क।।
यातायात पुलिस – 382 प्रकरण, ₹1,40,700/- समन शुल्क, 70 लोक अदालत हेतु।।

यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की पहली शर्त
जिला पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है, कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।।

नियमों का उल्लंघन न करे
क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही, जिंदगी भर का नुकसान बन सकती है।
“सड़क पर अनुशासन रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें।।

Exit mobile version