यूथ सिख सेवा समिति व गुरुद्वारा संगत ने बांटा चने का प्रसाद
भिलाई। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर कोहका भिलाई स्थित बीरा जी के अंगना में मंगलवार को सेवा भाव से मीठे शरबत की छबील और चने के प्रसाद का वितरण किया गया।
यह सेवा यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं गुरुद्वारा बाबा बुड्डा साहिब जी कोहका की समूह साध संगत की ओर से की गई। भीषण गर्मी में राहगीरों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने मीठे शरबत से अपनी प्यास बुझाई और चने के प्रसाद का लाभ लिया।

सेवादारों ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी की शहादत त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देती है। छबील लगाकर उनके बलिदान को याद किया गया और संगत ने गुरु के बताए सेवा मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे और सेवा कार्य में सहयोग दिया।