दूसरे दिन स्वस्तिक क्लब,एम सी इलेवन,जीत दर्ज की
पेंथर्स क्लब और मुनलाइट 3-3 गोल की बराबरी पर रही
राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के तहत आज दूसरे दिन तीन मैच खेला गया जिसके तहत पहला मैच लालबाग विरुद्ध स्वस्तिक क्लब के मध्य खेला गया इस एकतरफे मुक़ाबले में स्वस्तिक क्लब ने लालबाग को 6-2 गोल से पराजित किया स्वास्तिक क्लब की ओर मैच के 4थे और 6वे मिनट में खुशाल यादव ने 2 गोल किया वहीं 8वे मिनट में स्वस्तिक क्लब को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे शकील अहमद ने गोल में बदलकर कर स्कोर 3-0 पर ला दिया वहीं मैच के 34वे मिनट 38वे मिनट और मिहिर यादव ने लगातार 3 गोल किया लालबाग टीम की ओर से परमजीत और निलेश रजक ने 1-1 गोल किया था।
आज का दूसरा मैच एम सी इलेवन विरुद्ध शहीद राधे मोतीपुर के मध्य खेला गया मैच के शुरुवाती समय से ही एम सी इलेवन के खिलाड़ियों ने दबाव बनाते हुए मैच के 9 मिनट में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी शिवनारायण धकेता ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई वहीं मैच के 13वे मिनट और 18वे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे प्रकाश पटेल और अभिनव मिश्रा ने गोल में तब्दील कर स्कोर 3-0 पर ला दिया। मैच के मध्यांतर तक स्कोर 3-0 रहा। मध्यांतर के पश्चात मैच के 34वे मिनट में एम सी इलेवन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे टीम के दुर्गेश ने गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया वहीं मैच के 36वे मिनट और 38वे मिनट में युवराज ने 2 गोल कर स्कोर 6-0 पर ल दिया था वहीं मैच के 39 वे मिनट शहीद राधे मोतीपुर को पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गुमान साहू ने गोल में बदलकर स्कोर 6-1 पर ला दिया वहीं मैच के 40वे मिनट में शहीद राधे मोतीपुर टीम के सुमित ने गोल कर स्कोर 6-2 पर ला दिया। किंतु एम सी इलेवन के शानदार खेल के प्रदर्शन के चलते मैच को 6-2 गोल से जीत हासिल की।

आज का तीसरा मैच पैंथर्स क्लब विरुद्ध मुनलाइट क्लब के मध्य खेला गया मैच में दोनों ही टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला दोनों ही टीम गोल करने के प्रयास में लगी रही मैच के 10वे मिनट में मुनलाइट टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे किशोर धीवर ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी किंतु मैच के 12वे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे समीर यादव ने गोल में तब्दील 1-1 गोल की बराबरी पर ल दिया पैंथर्स क्लब के खिलाड़ियों ने अपने खेल में बदलाव करते हुए नई रणनीति अपनाई और मैच के 20 वे मिनट में समीर यादव ने गोल कर 2-1 का स्कोर कर लिया वहीं मैच के 23वे मिनट में पैंथर्स क्लब के रेहान खान ने गोल कर 3-1 बढ़त बनाई हुई थी किंतु मुन लाइट के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 28वे मिनट और 29वे मिनट में तरुण यादव और हेमंत देवांगन ने गोल कर 3-3 गोल की बराबरी पर ला खड़ा किया और यह मैच 3-3 गोल की बराबरी पर रही।
मैच के शुरुवात के पूर्व उपस्थित सभी अतिथियों ने मैदान के बीच पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। आज खेले गए पहले मैच में स्वस्तिक क्लब के मिहिर यादव को दूसरे मैच में एम सी इलेवन के कमल चौरसिया को तीसरे मैच में मुनलाइट टीम के हेमंत देवांगन को उपस्थित अतिथियों द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।
आज के मैच में अभिनव मिश्रा,खेमराज सिन्हा,शकील अहमद,तौफीक अहमद,कृष्ण यादव सुखदेव निर्मलकर,किशोर धीवर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, शिवनारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, भूषण साव, नीलमचंद जैन, छोटे लाल रामटेके पार्षद, सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष ,ज्ञानचंद जैन, प्रिंस भाटिया,मृणाल चौबे,प्रकाश शर्मा,अजय झा,दीपक यादव,चंदन भारतद्वाज,भागवत यादव,महेंद्र सिंह,संतोष चौकेंद्र,गुणवंत पटेल,दिग्विजय श्रीवास्तव,शब्बीर हैदरी,परमजीत सिंह,खुशाल यादव,अशोक देवांगन,आयोजन सचिव आशीष सिन्हा,अशोक नागवंशी,महबूब शरीफ,सुरेंद्र साहू,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आज के मैच
पहला मैच दोपहर 2 बजे लालबाग विरुद्ध शहीद राधे मोतीपुर
दूसरा मैच 2.30 बजे स्वस्तिक क्लब विरुद्ध एम सी इलेवन के मध्य
तीसरा मैच दोपहर 3.बजे सिटी क्लब विरुद्ध यूथ क्लब के मध्य खेला जाएगा।