प्रदीप मेश्राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विक्रम-दीपांकर और सूरज को भी मिली जिम्मेदारी
राजनांदगांव / राजनांदगांव प्रेस क्लब की बहुप्रतिक्षित नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा मंगलवार को कर दी गई। संरक्षक मंडल के अनुमोदन और पदाधिकारियों की सहमति के बाद कार्यकारिणी के नाम जारी किए गए। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों के तालमेल पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रेस क्लब भवन में हुई बैठक में संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य सुशील कोठारी, श्याम खंडेलवाल, सूरज बुद्धदेव, सीएल जैन, अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी और जितेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, हाउसिंग बोर्ड समिति चेयरमैन मिथलेश देवांगन, सचिव अनिल त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा की सहमति से कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।
नई कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रदीप मेश्राम
- उपाध्यक्ष: अनुपम ठाकुर, विक्रम बाजपेयी
- संगठन सचिव: दीपांकर खोब्रागढ़े, ऋषि सिन्हा
- सह-सचिव: अजय सोनी, प्रमोद शेंडे, रूपेश गुप्ता
- खेल प्रभारी: सूरज यदु, योगेश शर्मा
- साहित्य प्रभारी: डॉ. सूर्यकांत मिश्रा, आत्माराम कोशा
- प्रचार-प्रसार प्रभारी: दीपक साहू, लोकेश शर्मा
- सांस्कृतिक प्रभारी: गोविंद साहू, शुभम उपाध्याय
- विधि सलाहकार: विमल हाजरा, मनीष तिवारी
कार्यकारिणी में अशोक श्रीवास्तव, उमाशंकर शर्मा, महेंद्र सोनी, प्रशांत ईमलकर, रवि ठाकुर, अखिलेश खोबरागड़े, लता घोषाल, संतोष दुबे, ललित ठाकुर और अमित चटर्जी को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
गतिविधियों पर होगा फोकस
बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ नए सदस्यों को प्रेस क्लब में शामिल करने का अनुमोदन भी किया गया। साथ ही “प्रेस क्लब से मिलिये” कार्यक्रम, संगोष्ठी आयोजन और अन्य गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने कहा कि नई कार्यकारिणी प्रेस क्लब की गतिविधियों को गति देने के साथ पत्रकार हितों के लिए काम करेंगे।
