सुष्मिता सिंह का भारतीय वन सेवा में चयन..

राजनांदगांव। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार शाम को भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की अन्तिम चयन सूची जारी की गई, जिसमें कुल 148 अभ्यर्थियो का चयन किया गया। इस परीक्षा में राजनादगाँव शहर में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह का 32 रैंक के साथ चयन हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जेएमजे नवजीवन स्कूल से हुए, वहीं उन्होन रॉयल किड्स स्कूल के बाद जैन इन्टरनेशनल स्कूल बिलासपुर में शिक्षा ग्रहण की वहीं डीपीएस भिलाई से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद युपीईएस देहरादून से कम्पयूटर साइंस में बीटेक करने के एक वर्ष नौकरी के बाद इस्तीफा देकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई।

सुष्मिता सिंह ने अपने पांचवे प्रयास में भारतीय वन सेवा परीक्षा में में सफलता पायी उनके पिता बीपी सिंह भी भारतीय वन सेवा में अधिकारी रहे। वह वन विभाग में एसडीओ रहते हुए दुर्ग वृत्त के साथ विभिन्न जिलों में कार्य करते हुए मुख्य वन संरक्षक रहे।

सुष्मिता सिंह ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ की प्रेरणा एवं पिता के मार्गदर्शन को देती हैं। उन्होने कहा कि इस तरह की, परीक्षा में अभ्यर्थी की कड़ी मेहनत के साथ उसकी मानसिक दृढ़ता, परिवार का समर्थन एवं ईश्वर की कृपा अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version