“सावन संगिनी उत्सव 2026” : सावन के रंग में रंगा खैरागढ़, कायस्थ समाज

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़/ सावन की हरियाली, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक उल्लास के बीच खैरागढ़ में कायस्थ समाज की महिलाओं ने सावन संगिनी उत्सव 2026’ के जरिए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत संदेश दिया।। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में 9 अगस्त को सांस्कृतिक भवन, खैरागढ़ में आयोजित यह उत्सव पारंपरिक गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।। कार्यक्रम में खैरागढ़ के साथ रायपुर और राजनांदगांव से बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं।।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर से पहुंचीं श्वेता संजय श्रीवास्तव, संरक्षक कायस्थ समाज रायपुर रहीं।।वहीं प्रसिद्ध समाजसेवी अरुण लता श्रीवास्तव (रायपुर) और प्रतिमा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, कायस्थ समाज राजनांदगांव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।। अतिथियों और समाज की महिलाओं ने मिलकर सावन के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।।
आयोजन में रायपुर से कनकलता वर्मा, दिव्या श्रीवास्तव, मंगला श्रीवास्तव, रमा श्रीवास्तव और रीना निगम की विशेष मौजूदगी रही।। वहीं राजनांदगांव से उषा श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, शशिबाला श्रीवास्तव, मधुबाला श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, हेमलता श्रीवास्तव, संजना श्रीवास्तव, जयलक्ष्मी श्रीवास्तव एवं दिव्या श्रीवास्तव ने सहभागिता की।।

पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने बांधा समां
उत्सव के दौरान पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने सावन के उल्लास को और जीवंत कर दिया।। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करने के साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संकल्प लिया।। आयोजन ने समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया।।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ केसीजी जिला की कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।। जिलाध्यक्ष दीप्ति श्रीवास्तव, सचिव अमिता श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष नुपुर श्रीवास्तव के साथ डाॅ. रश्मि खरे, शशिमाला श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, सुनीता बक्शी, शीतल श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रुचि बक्शी, पूनम श्रीवास्तव, वैशाली खरे, रश्मि खरे, सुनीता बक्शी और सोमनिशा खरे सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।।

खेल और शिक्षा में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान
सावन उत्सव को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन का मंच भी बनाया गया।। इस अवसर पर समाज की उभरती प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।। अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयांश श्रीवास्तव को सम्मानित कर उनकी खेल उपलब्धि की सराहना की गई।। वहीं 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले अक्षांश श्रीवास्तव का भी विशेष सम्मान किया गया।।
आयोजन के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ ने सावन की परंपराओं को उत्सव के रूप में जीवंत करने के साथ सामाजिक सहभागिता, आपसी भाईचारे और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया।। उत्सव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सावन के रंग में रंग दिया।।

Exit mobile version