दो दिवसीय उपवास :₹4.65 करोड़ मंजूर, फिर भी नहीं रखी नींव, कॉलेज भवन के लिए पूर्व विधायक भूवनेश्वर बघेल का दो दिवसीय उपवास शुरू

00 स्कूल में चल रहा कालेज,5 वर्षो से भवन का इंतजार,
00 कालेज भवन निर्माण के लिए अब सड़क की लडाई पर उतरी कांग्रेस,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
संत बाबा गुरु घासीदास शासकीय नवीन महाविद्यालय, ठेलकाडीह के स्वीकृत भवन का निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भूनेश्वर शोभाराम बघेल सोमवार सुबह 11 बजे ठेलकाडीह स्थित मिनी माता चौक में दो दिवसीय उपवास पर बैठ गए।। उनके साथ समर्थक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।।

बघेल ने कहा कि 2 अगस्त 2023 को महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन आज तक भवन की नींव तक नहीं रखी गई।। इसका नतीजा यह है कि विद्यार्थियों को स्कूल भवन में कॉलेज की पढ़ाई करनी पड़ रही है।। उन्होंने कहा कि 19 जून 2018 से संचालित महाविद्यालय में ठेलकाडीह सहित आसपास के करीब 40 गांवों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, ऐसे में स्थायी भवन की आवश्यकता लंबे समय से बनी हुई है।।

उन्होंने बताया कि उनका उपवास 11 अगस्त तक रहेगा। भूवनेश्वर बघेल ने कहा कि यह मांग उनके लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के लिए है
यदि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे व्यापक रूप दिया जाएगा।।

Exit mobile version