कुरूद रोड कोहका में एक हफ्ते मे दुसरी बार जाम से जनता परेशान समाधान की मांग

पुलिस कप्तान को फोन लगाते ही 5 मिनट में पुलिस पहुंची

कुरूद रोड कोहका क्षेत्र में इन दिनों जाम की स्थिति बनी रहने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम के व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कत होती है।

जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता का कहना है कि सड़क किनारे अगर कोई बड़े वहां आ जाए और टर्न लेने में दिक्कत हो रही हो तो पूरी सड़क जाम हो जाती है ऐसा कई बार देखा गया है मंगलवार को मंगल बाजार से सैकड़ो लोग निकालते हैं इसलिए इस दिन भी जाम होने की संभावना ज्यादा रहती है और मंदिर में भंडारे का भोग लेने के कारण लोग अपने वाहन को अनियंत्रित खड़ा कर देते हैंइसमें सुधार की आवश्यकता है आमजन मानस परेशान रहता है इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक है क्योंकि शैक्षणिक संस्थान होने के कारण इस सड़क पर बहुत ज्यादा रहता है जब भी जाम लगता है उनके परिचित मुझे फोन करते हैं और पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगता है इसलिए स्वयं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जाम को हटाना पड़ता है जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कई बार एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस सकते है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

शारदा गुप्ता ने तत्काल पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल से फिर फोन पर घटना की जानकारी दिए और उन्होंने तत्काल 5 मिनट में पुलिस बल भेजकर जाम हटवाया चर्चा शारदा गुप्ता ने मां की इस रोड पर 112 की गाड़ियां नियमित रूप से ग्रस्त करे। अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को जाम की परेशानी से राहत मिल सके। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से शारदा गुप्ता निशुपांडे मदन सेन डॉ रमेश श्रीवास्तव कन्हैया सोनी बृजमोहन उपाध्याय बंटी नाहर विनोद उपाध्याय अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह हंसराज पटेल सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे टिंकू रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद योगेश यादव सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं है।

Exit mobile version