खैरागढ़ : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ग्राम कोड़का पहुंचीं।। इस दौरान उन्होंने माँ महामाया मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की।।
विधायक के द्वारा टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण
दर्शन के पश्चात विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नवनिर्मित टिन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।। लंबे समय से ग्रामीण और दर्शनार्थी मंदिर परिसर में छाया की व्यवस्था हेतु टिन शेड की मांग कर रहे थे, जिसे विधायक निधि से त्वरित रूप से पूर्ण किया गया है।।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा वर्मा ने कहा “नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है।। माँ महामाया के आशीर्वाद से आज कोड़का वासियों की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हुई है।। हमारा प्रयास है,कि क्षेत्र के सभी धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।। यह टिन शेड विशेष रूप से धूप और बारिश के समय भक्तों के लिए सहायक सिद्ध होगा।”
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।
