Tuesday, October 20, 2026

डॉ. राधाबाई कन्या महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 300 छात्राओं ने लिया हिस्सा

रायपुर। डॉ. राधाबाई कन्या महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक श्रीमती सीमा आहिरवार ने छात्राओं को यातायात नियमों, सिविक सेंस और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि केवल कानून बना देने से देश विकसित नहीं बनता, बल्कि नागरिकों में नियमों के प्रति स्व-अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव जरूरी है। विकसित देशों में लोग नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझकर करते हैं।

एसीपी ने कहा कि विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा सिर्फ सड़कों और तकनीक से नहीं, बल्कि नागरिकों की सोच में बदलाव से पूरी होगी। लेन का पालन करना, पैदल यात्रियों को रास्ता देना, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाना, अनावश्यक हॉर्न से बचना अच्छे सिविक सेंस के उदाहरण हैं।

कार्यक्रम में लायंस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संदेश दिया गया कि यातायात सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें