रायपुर। राजधानी में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी वेस्ट जोन के निर्देशन में थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ फड़ पर छापा मारकर ताश पत्ती पर हार-जीत का दांव लगा रहे 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को 29 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम रवाना हुई और घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। मौके से 72,300 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की गई।
आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –
- करण जुमनानी (28) – मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह
- योगेश साहू (27) – मौलीपारा, तेलीबांधा
- उत्तम हरिपाल (32) – विजय नगर, अवंती विहार
- लक्ष्मीकांत वर्मा (33) – चंदखुरी
- सुनील टंडन (30) – पिरदा, विधानसभा
- विकास महानंद (40) – कटोरा तालाब, सिविल लाइन
- धनेश्वर साहू (33) – रावांभाठा
- मुकेश नरवानी (40) – जनता कॉलोनी
- सौरभ जुमनानी (32) – भोईपारा, आजाद चौक
- कमल रूपरेला (42) – गोल्डन टावर, अमलीडीह
- हरीश बेलानी उर्फ गोलू (37) – सुंदर नगर
- रूपेश वर्मा (27) – पंडरी भट्ठा, धरसींवा
- पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू (29) – दीपक कॉलोनी
- संकेत टांडी (29) – काशीराम नगर, तेलीबांधा
पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अवैधानिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।




