बजट पर प्रतिक्रिया छत्तीसगढ़ के बजट में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा की गई है : घनश्याम देवांगन

छत्तीसगढ़ के बजट में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा की गई है : घनश्याम देवांगन

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में वरिष्ठ नागरिकों की पूरी उपेक्षा की गई है। इसे लोकलुभावन दिखाया गया है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं आदि की कोई बात नहीं की गई है। केंद्र सरकार की बजट ने भी वरिष्ठ नागरिकों को बहुत निराश किया है। वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा एवं सुविधाएं नहीं मिलने से वृद्धजन चिंतित एवं दुखी हैं। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की बड़ी बड़ी बातें करने वाली सरकार का यह रवैया समझ से परे है। बजट में पेंशन के मद में 1400 करोड़ का प्रावधान रखा गया है, पर यह सरकारी कर्मचारियों के पेंशन के लिए है। आम वरिष्ठ नागरिकों के लिए संभवत: इसमें प्रावधान नहीं है।

प्रकाशनार्थ अनुरोध के साथ सादर
आपका ही,
घनश्याम कुमार देवांगन
अध्यक्ष
भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ
मो. 9407983175

Exit mobile version