प्रदेश का बजट निराशाजनक, किसानों और बेरोजगार

युवाओं के लिए कुछ भी नहीं: चंद्राकर
मध्यमवर्गीय परिवार को राहत देने कोई पहल नहीं

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने प्रदेश बजट को पूरी तरह निराशाजनक बताया है। उनका कहना है कि बजट में आंकड़ों का सिर्फ खेल है। मध्यमवर्गीय परिवार को राहत देने की कोई पहल नहीं की गई है। बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, किसानों ,शासकीय कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।

चंद्राकर का कहना है कि किसानों के लिए धान खरीदी और समर्थन मूल्य पर कुछ स्पष्ट नहीं है। खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की बजट में उपेक्षा की गई है। शिक्षकों एवं चिकित्सकों की कमी को पूरा करने कोई कदम उठाए नहीं गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस शराब बिक्री को लेकर यह लोग कांग्रेस पर हमलावर रहते थे अब शराबबंदी पर कोई बात नहीं की गई है। इसके विपरीत पूरा फोकस शराब को ज्यादा से ज्यादा बेचने पर है। यही कारण है की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी शराब दुकान खुली रही। अब होली पर भी शराब दुकान खोली जाने की बात की जा रही है। इसका तात्पर्य यह है कि राज्य की माली हालत बहुत खराब हो चुकी है। कर्ज पर कर्ज लिए जा रहे हैं लेकिन यह पैसे कहां खर्च हो रहे हैं इसका कोई हिसाब किताब नहीं है।

Exit mobile version