गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा पश्चिम मंडल का समरसता संकल्प अभियान, संतों एवं धर्मगुरुओं का किया सम्मान

भिलाई। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संतों, पुजारियों, धर्मगुरुओं, मठाधीशों, सेवादारों एवं समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजयोग भवन, गुरुद्वारा माता गुजरी जी, विभिन्न मंदिरों एवं सामाजिक संस्थाओं में पहुंचकर सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं राष्ट्र निर्माण के विषय पर संवाद किया। इस दौरान गुरु रविदास महाराज जी के समता, बंधुत्व एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे, जिला अभियान प्रभारी एवं जिला मंत्री मनोज तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम कुमार गुप्ता, अमरजीत सिंह चहल, जिला महामंत्री एससी मोर्चा पी. राज, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत गोयल, जिला मंत्री दिलीप टंडन, एहसास रामटेके, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री कामिल रॉबर्ट, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सविता नाहक, जिला आईटी सेल रवि कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष रामू राव, सीमा तिवारी, मंडल मंत्री महेंद्र यादव, सरोज तहनगुरिया, सुमित्रा, मीडिया प्रभारी रेहान अहमद, मीडिया सहप्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी, सोशल मीडिया सहप्रभारी जगन्नाथ जाल, आईटी सेल सहसंयोजक एम. रवि, पश्चिम मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली शिंगने, रश्मि अगतकर, श्वेता जैन, कृपा राव, कबीर, धनमत शेट्टी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनीष पांडे का वक्तव्य

पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे ने कहा कि “संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में भी उतारें। भारतीय जनता पार्टी का समरसता संकल्प अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।”

गोल्डी सोनी का वक्तव्य

पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि “भाजपा पश्चिम मंडल गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और समरसता का वातावरण बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। संतों और धर्मगुरुओं का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है।”

सुजीत कुमार सोनवानी का वक्तव्य

मीडिया सहप्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी ने कहा कि “समरसता संकल्प अभियान केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का एक जनआंदोलन है। गुरु रविदास महाराज जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। पश्चिम मंडल का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक समानता, सम्मान और सद्भाव का संदेश पहुंचे तथा संतों एवं धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण हो।”

कार्यक्रम के अंत में संतों, धर्मगुरुओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा पश्चिम मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Exit mobile version