दुर्ग l मिनी भारत भिलाई में पहली बारअंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, दुर्ग सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन पर होने जा रहा है l इस आयोजन की भव्यता देश के लगभग सभी राज्यों से 1500 पहलावन प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में भाग लेने इस्पात नगरी में पहुंच रहें है l साथ ही देश के ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह एवं वर्तमान औलम्पिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह,देवरिया उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद रमापति त्रिपाठी, कॉमन वेल्थ में गोल्ड मैडल विजेता नर्सिंग यादव एवं शिल्पी यादव सिल्वर मैडलिस्ट कॉमन वेल्थ गेम जैसे दिग्गज इस आयोजन की शोभा बड़ाने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने छत्तीसगढ़ के अथिति के रूप में इस्पात नगरी में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दे रहें है l
भिलाई के ख्याति प्राप्त पहलवान छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जग्गन्नाथ सिंह यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव,वरिष्ठ राष्ट्रीय पहलवान वीरेंद्र यादव, महामंत्री प्रशांत राय, देवेंद्र यादव, भगवान पहलवान, बी पी सिंह,कोच अवधेश पहलवान, श्रवण यादव एवं अश्विनी कुमार पाण्डेय ,लीलेश देशमुख, प्रमोद सिंह, राघवेंद्र सिंह, के अथक प्रयास और दुर्ग सांसद विजय बघेल के खेल प्रेम के कारण इस भव्य आयोजन का स्वप्न साकार हो पाया l
एयर कंडीशन अस्थाई निर्मित डोम शेड में आज प्रथम दिन प्रातः 8.30 को अंडर 20 प्रतियोगिता का शुभारंम दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा कान्हा जी महाराज के श्री कंठ से हनुमान चालीसा पाठ कर किया जायेगा l
आयोजन की संपूर्ण जानकारी देते हुये निशु पाण्डेय ने बतया की आयोजन समिति के उपाध्याय भूपेंद्र यादव ने भिलाई के सभी खेल प्रेमी, कुश्ती प्रेमी को इस इस्पात नगरी में हो रहे इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने हेतु आह्वान किया हैं l
