दुर्ग। परियोजना दुर्ग ग्रामीण के सेक्टर उतई में परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस सह महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पार्षदगण रमशिला नेताम, विजयलक्ष्मी साहू, सविता गौतम, संगीत रजक, लता सोनवानी एवं ममता चंद्राकर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के आरंभ में परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने बालिकाओं को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयरन एवं विटामिन युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स आदि के सेवन की सलाह दी।
सेक्टर उतई की पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक करते हुए गुड टच-बैड टच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए 21 वर्ष निर्धारित है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पर्यवेक्षक तृप्ति शर्मा ने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए माहवारी स्वच्छता तथा अंकुरित अनाज के सेवन के लाभ बताए। रक्षा टीम द्वारा आत्मसुरक्षा के तरीके बताए गए। वहीं डॉ. दुर्गेश वर्मा ने बच्चों को सही पोषण व्यवहार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत रैली निकाली गई। किशोरी बालिकाओं के लिए बालिका सशक्तिकरण विषय पर रंगोली, ड्राइंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम निशा, द्वितीय प्रियंका एवं तृतीय स्थान तेजल साहू ने प्राप्त किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में वैष्णवी एवं कनिष्का तथा मेहंदी प्रतियोगिता में खनक एवं पायल को पुरस्कृत किया गया। कविता प्रतियोगिता में धारणा, छायांस, कुनिका एवं आंसी को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. दुर्गेश वर्मा, श्रीमती वर्षा शाक्या एवं धनेश्वरी साहू द्वारा 37 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन, सिकलिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत सभी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उतई के प्राचार्य होरीलाल साहू, भोजराज साहू, रेणुका सिंह, तारकेश्वरी देवांगन, टोमेश्वरी यादव, शालिनी सिंह, सावित्री यादव, विभा चंद्राकर, पुष्पा साहू, किरण देवांगन, सुचित्रा निर्मलकर, मोनिका साहू, द्रौपदी चंपा साहू, प्रज्ञा ठाकुर, मनीषा बंजारे, गीता साहू सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





