जनगणना 2026-27 के प्रारंभिक तैयारी के लिए निगम में प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव। भारत की जनगणना 2026-27 के लिए मकान सूचीकरण कार्य शासन के निर्देशानुसार अपै्रल से सितम्बर 2026 के मध्य निर्धारित 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा मकान सूचीकरण कार्य संपादित करने 1 मई से 30 मई 2026 तक निर्धारित किया गया है। जनगणना संबंधी दिशा निर्देश के परिपालन तथा प्रारंभिक तैयारी व मकान सूचीकरण के लिए नगर निगम टाउन हाल में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की उपस्थिति में निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो को भवन नम्बरिंग कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

भवन नम्बरिंग के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियो व कर्मचारियो को जिला मास्टर ट्रेनर दीपक ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जानकारी दी गयी कि जनगणना कार्य में सर्व प्रथम मकान सूचीकरण एवं मकान नम्बरिंग कार्य किया जायेगा, जिसके लिए प्रत्येक वार्ड के भवन/मकानो को क्रमशः नम्बर दिया जायेगा। जिसके आधार पर जनगणना ब्लाको का निर्धारण किया जायेगा। यह कार्य वार्ड के प्रभारी उप अभियंताओ के मार्गदर्शन में किया जाना है। इस संबंध में शासन के नियमों की जानकारी दी गयी।

निगम आयुक्त विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण में कहा कि शासन द्वारा जनगणना 2026-27 का कार्य किया जाना है, जिसके लिये आज प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना कार्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसमेे किसी प्रकार की कोताही नही करना है, शासन के निर्देशानुसार चरणबद्ध निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्य संपादित करना है। मकान, भवन नम्बरिंग कार्य गंभीरता से करना है, जिसमें कोई भी भवन, मकान न छुुटे। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी से सौपे गये दायित्वों का समय सीमा में सम्पादित करने कहा। प्रशिक्षण में प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम, राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी,प्र.सहाकय अभियंता गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित अभियंतागण एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version