(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़: आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।। इसी सिलसिले में विधायक निवास में विधायक यशोदा वर्मा की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की रणनीति, वार्ड आरक्षण और प्रत्याशी चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।।
बैठक में 7 सितंबर को होने वाले वार्ड आरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई।। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद वार्डवार चुनावी रणनीति तैयार करने और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने पर सहमति बनी।। बैठक में पार्टी के भीतर आपसी सामंजस्य बनाए रखने तथा जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देने पर विशेष जोर दिया गया।।
विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि पार्टी में टिकट को लेकर सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और दावेदारों की जमीनी स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी हित सर्वोपरि है और टिकट उसी प्रत्याशी को दिया जाएगा, जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो।। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलांबर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में संगठन की एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है।। आरक्षण के बाद प्रत्येक वार्ड की स्थिति का आकलन कर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा।।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि प्रत्याशी चयन में जमीनी पकड़, जनस्वीकार्यता और संगठन के प्रति सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि वार्ड आरक्षण के बाद चुनावी तैयारियों को और गति दी जाएगी। कांग्रेस का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत कर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मिहिर झा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होगी। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए दावेदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक निर्णय से चुनाव लड़ेगी तथा पार्टी हित में लिया गया हर निर्णय सभी के लिए सर्वोपरि होगा।।
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि पार्टी हित में सभी को मिलकर काम करना होगा। कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और एकजुटता जरूरी है।।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, गुलाब चोपड़ा, नदीम मेमन, यशेष ठाकुर, मनोहर सेन, पुरन सारथी, किशन रजक, नरेंद्र सेन, रविंद्र सिंह गहरवार और हरि सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नेताओं ने आगामी आरक्षण प्रक्रिया के बाद वार्डवार रणनीति तैयार करने, योग्य दावेदारों पर विचार करने और पार्टी को नगर पालिका चुनाव में मजबूत स्थिति में पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की।।