(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ)
खैरागढ़ : विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने अमलीपारा, खैरागढ़ के चावड़ा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल होकर उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।।भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर समस्त नगर, क्षेत्रवासियों के मंगल कामना की,इस मौके पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा सुनी।।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अरुण भारद्वाज , विधायक प्रतिनिधि भरत चंद्राकर, चावड़ा परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।
