(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा रविवार को ब्लॉक खैरागढ़ के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।।
विधायक यशोदा वर्मा ने ग्राम राहुद, धनगांव, पेटी और करमतरा में आयोजित दो दिवसीय भव्य ‘जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता’ में सम्मिलित हुईं।। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और भक्ति परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि, “जस गायन हमारी आस्था का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़कर रखता है।।” उन्होंने आयोजन समितियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।।

इसके पश्चात, विधायक यशोदा वर्मा ग्राम मड़ौदा पहुंचीं, जहाँ आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री रामचरित्र मानस गान रामायण समारोह’ में उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।। उन्होंने कहा कि रामायण का आदर्श हमें मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है और समाज में समरसता का संचार करता है।।
इन कार्यक्रमों के दौरान विधायक यशोदा वर्मा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती रिंकू महोबिया, संदीप सिरमौर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण, लक्ष्मी सिरमौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।