विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने सोनार पारा में स्वर्णकार समाज की बैठक में की शिरकत

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा वार्ड नंबर 09 सोनार पारा पहुंचीं, जहाँ उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।। समाज के पदाधिकारियों और नागरिकों ने विधायक यशोदा वर्मा का आत्मीय स्वागत किया।।

सामाजिक एकजुटता पर जोर बैठक के दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने स्वर्णकार समाज की परंपराओं और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसकी एकजुटता और शिक्षा के प्रति जागरूकता पर निर्भर करती है।।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अरुण भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका व वार्ड पार्षद दीपक देवांगन , विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, देवेंद्र मोहबे, कमल मोहबे, सतीश कन्नौजें, चंद्रशेखर सोनी, स्वर्णकार समाज के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य, और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।। बैठक का समापन सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प के साथ हुआ।।

Exit mobile version