विधायक देवेंद्र यादव ने सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

राजनांदगांव: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को राजनांदगांव जिले के ग्राम सुकुलदैहान पहुंचे। यहां उन्होंने पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि सोमवार 5 मई को फुलबासन बाई के अपहरण का प्रयास किया गया था जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया था।

विधायक देवेंद्र यादव ने फुलबासन बाई को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक पद्मश्री सम्मानित महिला के साथ हुई यह घटना चिंताजनक है। सरकार को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विपिन यादव, शहर अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार, खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, प्रदेश सचिव मेहुल मारु, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, मानव देशमुख, विशु अजमानी और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

बता दें कि सोमवार को बेमेतरा की तीन लोगों ने फुलबासन बाई को बहाने से कार में बैठाकर अपहरण की कोशिश की थी। चिखली पुलिस चौकी पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।

Exit mobile version