डॉक्टर रमन से मिलकर कृष्णा ने जताया आभार..

सोमनी। पूर्व मुख्यमंत्री विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिलकर निज निवास रायपुर में भाजपा नेता कृष्णा तिवारी और लीलाधर साहू ने सौजन्य भेट कर क्षेत्र विषयो पर सार्थक चर्चा की एवं
एनएच् में 108 करोड़ की लागत से बनने वाले सोमनी से लेकर चिचोला तक अंडर पास एवं सर्विस लेन टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। कृष्णा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के सफल प्रयासों से यह कार्य सम्भव हो पाया इस महत्वपूर्ण सफल प्रयास से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।कृष्णा और लीलाधर ने विस अध्यक्ष डाक्टर रमन का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version