जिला के सी जी टीम की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

आरोपी को गंभीर धाराओं में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल,

खैरागढ़ : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफतार।। थाना खैरागढ़ क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी अजय गुप्ता द्वारा नाबालिग जानते हुए बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।। विवेचना के दौरान पता साजी कर आरोपी अजय गुप्ता पिता शरद गुप्ता उम्र 25 वर्ष को चंद घण्टो में गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश कर गंभीर धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।।

Exit mobile version