ग्राम राहुद में विधायक निधि से निर्मित डोम (शेड) का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

खैरागढ़: ब्लॉक खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम राहुद में विधायक निधि से नवनिर्मित डोम (शेड) निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने किया।। इस शेड के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक स्थायी और सुविधाजनक स्थान मिल गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।।

​उल्लेखनीय है,कि ग्रामीणों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा द्वारा इस डोम शेड निर्माण के लिए 12.50 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई थी।। जिसका कार्य समय पर पूर्ण होने के पश्चात आज जनता को समर्पित किया गया।। ​लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी गांव की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।।

​इस अवसर पर फूलमती जयकरण वर्मा अध्यक्ष नगर पंचायत घुमका, आरती महोबिया, निर्मला उमेश वर्मा जनपद सदस्य, संदीप सिरमौर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ ग्रामीण, चंदन वर्मा, मंडल अध्यक्ष, बंसीलाल वर्मा पूर्व जनपद सदस्य, सरपंच तेजराम वर्मा, रंजीत रजक सरपंच पांडुका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

Exit mobile version