Sunday, April 19, 2026

जेएलएन चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, बीएसपी की टीम ‘स्पर्श’ ने तिरुचिरापल्ली में क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन में जीता स्वर्ण पदक

भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएन एच एंड आर सी) की टीम ‘स्पर्श’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 अक्टूबर 2025 को तिरुचिरापल्ली में आयोजित क्वालिटी सर्कल कन्वेंशन – मदुरै चैप्टर (35 एमसीक्यू 2025) में स्वर्ण पदक जीतकर सेल-बीएसपी का गौरव बढ़ाया।

16 अक्टूबर, 2025 को जेएलएन चिकित्सालय में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (एम एंड एचएस) डॉ. विनीता द्विवेदी को स्वर्ण पदक ट्रॉफी टीम के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) डॉ. उदय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भेंट की। टीम ‘स्पर्श’ में फैसिलिटेटर के रूप में सहायक महाप्रबंधक (सी, एस एंड ए, मेडिकल) बी. आर. ढोके, टीम लीडर लखन यादव तथा सदस्य वी. पी. कोलारे, मोहिंदर कुमार, श्रीधर जोशी और संतोष कुमार शामिल थे।

टीम ने प्रतियोगिता में “जेएलएन चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र में नेबुलाइज़र मशीन की बार-बार विफलता” विषय पर एक प्रभावशाली केस स्टडी प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति में टीम ने रोगी देखभाल में निरंतरता बनाए रखने और परिचालन दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से नेबुलाइज़र उपकरण में आने वाली तकनीकी समस्याओं की पहचान और उनके स्थायी समाधान पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें