स्वतंत्रता दिवस: डॉ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड कार्यालय और विभिन्न संस्थानों में किया ध्वजारोहण

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ मनाया गया पर्व, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

रायपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डॉ. सलीम राज, माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड, कैबिनेट मंत्री दर्जा, ने कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड में ध्वजारोहण किया।

गृह मंत्रालय भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सलीम राज ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिम्मी नाहिद, लेखा अधिकारी पवन कुमार व बोर्ड कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

वक्फ संस्थानों में भी फहराया तिरंगा
डॉ. सलीम राज ने रायपुर स्थित विभिन्न वक्फ संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया। इनमें बड़ी ईदगाह-दरगाह हजरत सैयद पहलवान शाह बाबा र.अ., मस्जिदे मोहम्मदी, मोहम्मदी पब्लिक स्कूल लाखे नगर ईदगाहभाठा, हजरत फातेहशाह मजार व मस्जिद पुलिस लाइन टिकरापारा, दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी वाले बाबा और अंजुमन उर्दू गर्ल्स स्कूल शास्त्री बाजार शामिल हैं।

इस अवसर पर संबंधित वक्फ संस्थानों के मुतवल्ली, कमेटी के पदाधिकारी, समाज प्रमुख, आमजन और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। डॉ. सलीम राज ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आपसी एकता, अमन और भाईचारे के साथ देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संस्थानों में भी संबंधित संस्था के मुतवल्ली और कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Exit mobile version