संगीत नगरी खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का सांसद संतोष पांडेय ने किया लोकार्पण

सांसद संतोष पांडेय ने कहा : पत्रकार संविधान के चौथे स्तंभ, समाज को सही दिशा देने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका

00 लोकार्पण समारोह में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,पूर्व विधायक कोमल जंघेल,नगर पालिका अध्यक्ष गिरीजा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा उपस्थित रहे,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत नगरी खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ।। खैरागढ़ नगर के लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप, शुभम् के मार्ट के आगे नवनिर्मित जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण शनिवार को राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय के कर कमलों से लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ।। जिसमें जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।। जिला पत्रकार संघ भवन के निर्माण से क्षेत्र के पत्रकारों को बैठक, संवाद एवं विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए व्यवस्थित मंच उपलब्ध हुआ है।। जिसके लिए जिला पत्रकार संघ ने जनप्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।।

लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष राजे श्री त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।

पत्रकार लोकतंत्र और संविधान के चौथे स्तंभ है: संतोष पांडेय सांसद
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र और संविधान के चौथे स्तंभ हैं।। पत्रकारिता केवल समाचारों के संकलन और प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करने, जनसमस्याओं को सामने लाने तथा शासन-प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के सामने वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।। सांसद ने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकार स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं तथा विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाकर शासन का ध्यान आकर्षित करते हैं।। जिला पत्रकार संघ भवन के निर्माण से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आपसी समन्वय भी मजबूत होगा।। उन्होंने पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकारों को भवन के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया।।

पत्रकार लोकतंत्र में जनहित की आवाज को मजबूती से सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं: यशोदा वर्मा विधायक
विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने जिला पत्रकार संघ भवन के लोकार्पण पर पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र में जनहित की आवाज को मजबूती से सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।। स्थानीय पत्रकार क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाकर समाज एवं शासन के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करते हैं।। उन्होंने पत्रकार संघ भवन के विस्तार के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए पत्रकारों के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।।

पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं: विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में स्थानीय मीडिया की भूमिका सराहनीय है।। उन्होंने प्रेस क्लब के बेहतर संचालन एवं पत्रकारों के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।।

पत्रकार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : गिरीजा चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका
गिरीजा चंद्राकर ने भी जिला पत्रकार संघ भवन के विस्तार एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।।उन्होंने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय पत्रकार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।।

सांसद निधि से मिले थे 10 लाख, जिला पत्रकार संघ भवन निर्माण के लिए
उल्लेखनीय है कि जिला पत्रकार संघ भवन के निर्माण के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी।।

जिला पत्रकार संघ भवन के विस्तार के लिए विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष निधी से 5-5 लाख की घोषणा
अब भवन के विस्तार के लिए विधायक निधि एवं नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से 5-5 लाख रुपये की घोषणा की गई है।। इस राशि से प्रेस क्लब भवन में अतिरिक्त कक्ष एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।।इससे पत्रकारों को बैठक, संवाद और अन्य गतिविधियों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा।।

सुबह होते ही घरो तक ताज़ा समाचार पहुंचाने वाले अखबार वितरकों को रेनकोट प्रदान किया गया अतिथियों के हाथों
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सुबह-सुबह घर-घर समाचार पत्र पहुंचाने वाले समाचार पत्र हॉकरों को रेनकोट का वितरण किया गया।।बारिश के मौसम में भी नियमित रूप से समाचार पत्र पहुंचाने वाले हॉकरों के योगदान की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।।

इस अवसर पर खैरागढ़ जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर, संरक्षकदव्य चैतेन्द्र तिवारी “बंटी”,खिलेन्द्र नामदेव, अनुराग तुरे,जिवेश शर्मा, उपाध्यक्ष यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”,याहिया नियाजी,सचिव प्रशांत सहारे, कोषाध्यक्ष श्रेयांश सिंह,सह कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास, जितेंद्र यादव, किशोर सोनी,सुश्री शिवानी परिहार, रंजीत सिंह,राजू यदु,निलेश यादव,प्रकाश सिंह, श्री नीलेश यादव, प्रदीप बोरकर, यतीश साहू, विमल बोरकर, उमेश्वर वर्मा,राजेंद्र सिंह चंदेल, शैलेंद्र मिश्रा,सोमेश लहरे, तुलेश सिन्हा, साकेत श्रीवास्तव, नवदीप श्रीवास्तव, मनोहर सेन, आकाश तिवारी, शेखरदास वैष्णव,अशोक तुरे,इला सिद्दीकी, चांदनी यादव सहित जिला पत्रकार संघ के सदस्य सहित जनप्रतिनिधि गण विकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अरूण भारद्वाज,नंद चंद्राकर, लखन साहू,डाक्टर शैलेन्द्र त्रिपाठी, डाक्टर बिशेसर साहू, प्रेमनारायण चंद्राकर, राजलक्ष्मी पंसारी, निलीमा गोस्वामी,पारूल पांडे,ऋषभ सिंह बघेल,अनिश सिंह “दादू” पियूष पटेल,पार्षदगण रेखा गुप्ता,देविन कोठले, मोनिका रजक, वंदना टांडेकर,अजय जैन, रूपेन्द्र रजक, सुमित टांडिया, महेश गिरी गोस्वामी,चंदन गिरी गोस्वामी, रूपेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण, अधिकारी, गणमान्य नागरिक बडी संख्या में उपस्थित रहे।।

Exit mobile version