पत्नी को नदी में धकेल कर हत्या, पति गिरफ्तार

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने छोटी-छोटी बातों पर झगड़े से तंग आकर पत्नी को मोहारा नदी में धक्का देकर डूबा दिया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी मयूर मेश्राम उर्फ रिंकू (29) निवासी स्टेशन पारा, चौकी चिखली, थाना कोतवाली ने 21 अक्टूबर की शाम 7 बजे अपनी पत्नी नीलम को घुमाने के बहाने मोहारा नदी के छोटा पुलिया के पास ले गया। वहां फिर विवाद होने पर यह जानते हुए भी कि पत्नी को तैरना नहीं आता, हत्या की नियत से उसे नदी में धक्का दे दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी स्वयं मृतका के भाई के पास पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। परिजन की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 501/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक एस.पी. तिवारी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर 22 अक्टूबर को आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। न्यायालय में पेश कर जेल वारंट प्राप्त कर उसे जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

कार्रवाई में उनि इब्राहिम खान, सउनि जीवराज रावटे, प्रआर दीपक जायसवाल, आरक्षक फागु साहू, दिलेश्वर गोड़, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version