भिलाई। कालीबाड़ी सेक्टर 6 में बंगाली समाज द्वारा नए वर्ष के उपलक्ष्य में बैसाखी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बंगाली समाज के हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने नए वर्ष के अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सामूहिक रूप से उत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन खादी व ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त), भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के राहुल टिकरिया, बंगाली समाज के अध्यक्ष सुमन शील, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल, छावनी की पार्षद श्रीमती वीणा चंद्राकर, कन्हैया सोनी, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





