eCourts Services मोबाइल एप के Version 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना

दुर्ग। उच्चतम न्यायालय की eCommittee के निर्देशानुसार eCourts Services Mobile App को अब एक नए एवं अधिक आधुनिक स्वरूप में Version 4.0 में अपडेट किया जा रहा है। इस अपडेट का उद्देश्य न्यायिक सेवाओं को अधिक तेज, सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है।

Version 4.0 में प्रमुख नई सुविधाएं निम्नलिखित हैं-

सुपर फास्ट स्पीडः एप अब पहले की तुलना में अधिक तेज एवं सुगम रूप से कार्य करेगा।

नया डिजाइनः आधुनिक इंटरफेस के साथ नीचे की ओर नेविगेशन मेनू, जिससे एक हाथ से संचालन आसान होगा।

सीधे ऑर्डर डाउनलोड: केस स्टेटस स्क्रीन से ही सीधे आदेशों की PDF डाउनलोड करने की सुविधा।

स्मार्ट केस ट्रैकिंग: केस नंबर बदलने की स्थिति में पुराने एवं नए दोनों नंबरों को एक साथ देखने की सुविधा।

नो हैंगिंग फीचर: ‘My Cases’ सेक्शन में अब एप के हैंग होने की समस्या समाप्त।

मैप इंटीग्रेशनः न्यायालय परिसर ढूंढने हेतु BHUVAN Maps की सुविधा उपलब्ध।

क्विक लिंक सुविधाः ePay, NJDG एवं eFiling जैसी सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध।

महत्वपूर्ण सूचना (डेटा सुरक्षा हेतु): उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे वर्तमान एप में उपलब्ध “Export” फीचर का उपयोग कर अपने सेव किए गए केस डेटा का बैकअप अवश्य ले लें, अन्यथा अपडेट के पश्चात डेटा नष्ट हो सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियांः

डेटा बैकअप लेने की अंतिम तिथि 04 मई 2026

Version 4.0 के लाइव होने की तिथि 05 मई 2026

यह अपडेट न्यायिक प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए आम नागरिकों को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ न्याय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version