पेट्रोल-डीजल और गैस संकट पर कांग्रेस का हमला…

00 महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, सरकार सिर्फ दावे कर रही : अरुण भारद्वाज,

खैरागढ़ : शहर में बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है,लेकिन सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर समय पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।।

वहीं रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने गृहिणियों की परेशानी और बढ़ा दी है. महंगाई की मार से गरीब मध्यम वर्ग और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।। अरुण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा विकास और राहत के बड़े-बड़े वादे करती है,लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया जाता है,उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि का असर अब हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है, परिवहन महंगा होने से खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं,

उन्होंने कहा विकसित भारत की बातें करने वाली सरकार बताए कि आखिर देश किस दिशा में जा रहा है।। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों में आम आदमी की बजाय बड़े कारोबारियों के हित नजर आते हैं।। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दबाव में है बेरोजगारी बढ़ रही है और ऊपर से बढ़ती महंगाई लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है।।

गैस संकट पर भी सरकार घिरी
अरुण भारद्वाज ने कहा कि शहर में कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है, समय पर स्टॉक नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करे और पेट्रोल-डीजल की समस्या का स्थायी समाधान निकाले,कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई और ईंधन संकट पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी, शहर में लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट को लेकर लोगों में भी नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है।।

Exit mobile version