अवैध रूप से बाटलिंग एवं रिफिलिंग का भांडाफोड:चार महिने से अवैध रूप से बाटलिंग एवं रिफिलिंग कर अवैध रूप से मिलावटी शराब की हो रही थी बिक्री

00 क्षेत्रवासी चार महिने से पी रहे थे,मिलावटी शराब,
00 अबकारी विभाग कुंभकर्णी निंद में सोई हुई,
00आबकारी विभाग के नाक के निचे हो रही थी ये अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा,
00 जिला केसीजी पुलिस टीम की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही
00अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रिफिलिंग कर अवैध रूप से मिलावटी शराब बिक्री में संलिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार,
0034 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त (कीमत लगभग ₹22,320),
00 अवैध शराब बॉटल में उपयोग किये जा रहे, ढक्कन,होलोग्राम और लेबलिंग की सामग्री भी बरामद,
00 शासकीय शराब दुकान के सेल्समैन और सुपरवाइजर कर रहे थे, एक मकान में अवैध और मिलावटी शराब बनाने का गोरखधंधा,
00 शनि मंदिर के पास राजपूत ढाबा के बाजू के मकान में चार महिने से चल रहा था, अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा,

खैरागढ़ : नगर के शनि मंदिर के पास राजपूत ढाबा के बाजू में एक मकान पर चार महिने से अवैध रूप से बाटलिंग एवं रिफिलिंग कर अवैध रूप से मिलावटी शराब की हो रही थी बिक्री।। जिला पुलिस एवं साइबर सेल टीम की सबसे बड़ी संयुक्त रूप से कार्यवाही।।

जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सतत कार्यवाही
जिला पुलिस की अवैध शराब को लेकर इसी क्रम में थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल खैरागढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि खैरागढ़ में शनि मंदिर के पास राजपूत होटल के बाजू में एक मकान पर कुछ लोग अवैध रूप से मिलावटी शराब की बिक्री कर रहे है, उक्त सूचना पर थाना खैरागढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर रेड किया गया।। जो राजपूत ढाबा के बगल में एक किराए के मकान में आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव अवैध रूप से शराब का बॉटलिंग एवं रीफिलिंग करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया।।उपरोक्त कार्यवाही के आधार पर थाना खैरागढ़ में अप. क्र. 194/2026 धारा– 34(1)क, 34(2), 36, 49(ख)(ग), 59क(1)(2) आबकारी एक्ट एवं धारा 61(2), 318(4), 336(2), 336(3), 340(2) BNS कायम किया गया।। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर इनके अन्य 02 साथियो की संलिप्तता भी पाई गई।।इसप्रकार कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम निम्नानुसार हैं :
(1)भागवत वर्मा, पिता जगराम वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सनडोगरी, थाना गातापार, जिला केसीजी
(सेल्समेन,खैरागढ़ शराब भटठी),
(2)त्रिलोक यादव, पिता पहरूराम यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, गैरेजपारा कुसुमकसा, थाना दल्ली राजहरा, जिला बालोद
(सेल्समेन,खैरागढ़ शराब भटठी), इस अवैध शराब बनाने
(3)शक्ति नारायण सिंह पिता स्व. भीषम सिंह उम्र 43 साल साकिन रेस्ट हाउस रोड वार्ड नं. 15 दन्तेवाडा थाना दन्तेवाडा जिला दन्तेवाडा हाल पता अमन झा का मकान सिविल लाईन खम्हरिया रोड खैरागढ थाना खैरागढ जिला केसीजी,

(4)तिपेश कुमार सोनी पिता गिरधारी लाल सोनी उम्र 31 साल साकिन डौण्डी वार्ड क्र. 02 थाना डौण्डी जिला बालोद छ0ग0 ((सुपर वाइजर,जालबांधा शराब भटठी)।। इन सभी से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा शराब में पानी मिलाकर अवैध रूप से बॉटलिंग एवं रीफिलिंग कर बिक्री करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई
(A)130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की (180-180 एमएल सीलबंद)
(B)10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ (शराब जैसी गंधयुक्त)
(C)कुल जप्त शराब मात्रा 34 लीटर (कीमत ₹22,320)
(D)203 नग ढक्कन, 720 नग लेबल स्टीकर,3 पत्ता होलोग्राम,01 जेरिकेन, 01 चाड़ी, 12 नग ब्लू स्टिक
(E)67 नग खाली शराब बोतल
(D)02 नग खाली वाटर केन एवं अन्य सामग्री।।

आरोपी पहुंचे सलाखों के पिछे
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाकर आदेशानुसार उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने की कार्यवाही कि जावेगी।।
अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी
अवैध शराब के विरुद्ध केसीजी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।। इस कार्यवाही में थाना खैरागढ़ पुलिस एवं साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।।

Exit mobile version