Sunday, April 19, 2026

BREAKING: शक्ति नगर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मोहन नगर थाना क्षेत्र में हड़कंप

मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर में रात्री 8:45 बजे के करीब 17 साल का नाबालिग नानू उर्फ छानु कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई मृतक शांति नगर का रहने वाला बताया जाता है।

शक्ति नगर में भोले की बारात निकली थी इसी दौरान नानू बारात देखने गया था भीड़ में युवकों से विवाद हुआ उसके उपरांत आरोपियों ने नाबालिक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस ने भाग दौड़कर एक आरोपी चीकू को हिरासत में ले लिया है हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है इस मामले में शामिल दूसरा आरोपी पांडू की तलाश की जा रही है पुलिस की टीम सरगर्मी से दूसरे आरोपी की ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें