राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का भिलाई में प्रदर्शन, सुपेला चौक पर फूंका पुतला

भाजपा ने कहा- ‘संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं पर टिप्पणी निंदनीय’, युवा मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

भिलाई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई ने सुपेला घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश तथा जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने किया।

‘देश की गरिमा का अपमान’: देवांगन
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर की गई टिप्पणी केवल व्यक्तियों पर हमला नहीं, बल्कि देश की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।

‘ओछी राजनीति बर्दाश्त नहीं’: जायसवाल
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे वरिष्ठ नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ओछी राजनीति और बयानों से बाज नहीं आई तो युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा।

ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, विजय जायसवाल, कन्हैया सोनी, विशालदीप नायर, मंडल अध्यक्ष दीपक भौंडेकर, सूरज जायसवाल, शुभम चिंचोलकर, सुमित कन्नौजिया, सौरभ चटर्जी, जयंत शर्मा, तुषार देवांगन, विकास जायसवाल समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version