खैरागढ़ तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न खैरागढ़ में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख स्थल राजीव चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल नजर आया और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को विकास और जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा लगातार हर वर्ग के लोगों की पसंद बनती जा रही है।। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों को दिया जिनके माध्यम से सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं।।

जिलापंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनता के भरोसे और केंद्र सरकार के कार्यों की सफलता का परिणाम है।। पार्टी ने हमेशा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर काम किया है, जिससे समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है।। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी भाजपा जनहित के मुद्दों पर इसी तरह सक्रिय रहकर काम करती रहेगी।। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली सफलता की खुशी पूरे जिले में दिखाई दी।।

इस अवसर पर विक्रांत सिंह, घम्मन साहू, बिसेसर साहू, आयश सिंह बोनी, ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, टी.के. चंदेल, शशांक ताम्रकार, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, विकेश गुप्ता, श्यामसुंदर साहू, डोरे लाल साहू, नीलिमा गोस्वामी, प्रीति यादव, आलोक श्रीवास, विनय देवांगन, प्रेम सागर गुप्ता, यतीश सिंह, पंकज ठाकुर, हर्षवर्धन वर्मा, अजय जैन, प्रकाश सिंह, संजय शर्मा, पीताम्बर वर्मा, अनुज देवांगन, आयूब सोलंकी, वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।




