अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से ग्रामीणों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं – विक्रांत सिंह

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अवेली मेंर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन के भूमिपूजन का कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी ने की।। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू एवं जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा भी मौजूद रहे।।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात भूमिपूजन की विधि सम्पन्न कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निर्माण ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार की विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।। इस केंद्र के बन जाने से ग्रामवासियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति दी जा रही है।। इसी कड़ी में विकसित भारत जी राम जी योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत जल संचयन सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्य कराए जाएंगे।। साथ ही इस योजना के माध्यम से मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।।

विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने गरीब परिवारों के आवास निर्माण को रोककर रखा था, लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद राज्य सरकार ने 18 लाख लंबित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे गरीब परिवारों का पक्का घर बन रहा है।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य खेमराज जैन, डॉ. चंदू वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, दिलेश्वर यदु, दुर्गा बाई सेन, खोमलाल साहू, धनीराम साहू, डोरेलाल साहू, नरेंद्र सेन, राजेश्वरी साहू, आदर्श बहादुर सिंह, सौरभ साहू, रविन्द्र वर्मा, टोमेश साहू, चिंताराम वर्मा, कमलेश साहू, दानिराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

Exit mobile version