लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला:पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की संघ ने की कड़ी निंदा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
समाचार संकलन के लिए न्यायालय परिसर पहुंचे जिला पत्रकार संघ के सक्रिय सदस्य के साथ मारपीट की घटना से जिला पत्रकार संघ में आक्रोश व्याप्त है,संघ पहुचा थाना।। शुक्रवार 03 जुलाई 2026 को लगभग दोपहर 1:00 बजे संघ के सक्रिय सदस्य एवं पत्रकार नीलेश यादव खबर के संकलन हेतु न्यायालय परिसर पहुंचे थे।। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद राज वर्मा एवं उसके साथियों ने नीलेश यादव को रोककर कहा, “क्या तुम पत्रकार हो?” और उनसे प्रेस परिचय पत्र (आई-कार्ड) दिखाने की मांग करने लगे।।
नीलेश यादव द्वारा यह कहने पर कि “आपको मैं अपना आई-कार्ड क्यों दिखाऊँ?”, आरोपी पक्ष विवाद पर उतर आया।। इसके बाद न्यायालय परिसर के बाहर नीलेश यादव के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई।।

पीडित पत्रकार पहुचा थाने,करवाई एफआईआर दर्ज
घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने संबंधित थाने में पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य थाने पहुंचे और पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।।
संघ ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिला पत्रकार संघ ने कहा यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर, संरक्षक चैतेन्द्र तिवारी, खिलेन्द्र नामदेव, यतेन्द्र जीत सिंह,आलोक श्रीवास श्रेयांश सिंह, दिनेश साहू, प्रदीप बोरकर, प्रशांत सहारे, विमल बोरकर, सोमेश लहरे, प्रवीण नामदेव , राजेन्द्र चंदेल,साकेत श्रीवास्तव, मनोहर सेन, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।।

Exit mobile version