Tuesday, October 20, 2026

युवाओं ने 60 बुजुर्गों का किया सम्मान, चरण छूकर लिया आशीर्वाद, भावुक हुए वरिष्ठजन

भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री झूलेलाल धाम कालीबाड़ी वैशाली नगर में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 60 वरिष्ठजनों का अंगवस्त्र, श्रीफल और पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। युवाओं द्वारा सम्मान पाकर बुजुर्ग भावुक हो उठे, कई की आंखें भर आईं।

समारोह के मुख्य अतिथि हिंदी एवं संस्कृत के विद्वान आचार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा थे। अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी डॉ. डीपी देशमुख, एनएल मौर्य, डॉ. केएल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता और श्रीराम सिंधी महापंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी उपस्थित थे। इस अवसर पर “सकारात्मक वृद्धावस्था : जीवन का स्वर्णिम अध्याय” विषय पर संगोष्ठी भी हुई।

बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा बनें संस्कारवान : डॉ. महेश चंद्र शर्मा

मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा संस्कारवान बनकर समाज और देश का नेतृत्व करें। बुजुर्गों का सही मार्गदर्शन युवाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने में सहायक होता है। बुजुर्गों और युवाओं में आपसी सम्मान व सामंजस्य जरूरी है।

सकारात्मक वृद्धावस्था जीवन का स्वर्णिम अध्याय : घनश्याम देवांगन

अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की रीढ़ होते हैं। बच्चों एवं युवाओं में अच्छे संस्कार देने हेतु बुजुर्गों के अनुभव का लाभ लिया जा रहा है, इससे पीढ़ियों के बीच की दूरी कम हो रही है और पारिवारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने महासंघ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं मनोरंजन के लिए चलाई जा रही रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।

इनका हुआ सम्मान

समारोह में 92 वर्षीया बिसनादेवी पवानी सहित पार्वती देवी, आशादेवी भागचंदानी, तुलसीदेवी टहलानी, सावित्रीदेवी, शिवनदास रमानी, धर्मदास, ओमप्रकाश खेमानी, दिलीप कुकरेजा, जयराम मेघानी, रमेश, घेलाराम, अशोक गंगवानी, चंदू आहूजा, सत्यवान मोहनानी, सुरेश जग्यासी, संजय लालवानी, धानेश्वर निर्मल, संतोष शुक्ला, छाया विश्वकर्मा, शैलजा वार्ष्णेय, धीरज टहलानी, गोपी पार्याणी, प्रभुदयाल, मोतीलाल खुखचंदानी, गोकुलदास धर्मानी सहित 60 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।

युवाओं की टीम में पुनीत वासवानी, उत्सव वर्ल्याणी, मोहित बिहान, खुश निचलानी, विनीत वासवानी, गोपी राजपालानी, धीरज टहलानी ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन पुनीत वासवानी ने किया। प्रसिद्ध गायक जोसफ एवं संतोष शुक्ला ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। प्रारंभ में श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी की अगुवाई में अतिथियों का सम्मान किया गया। आयोजन में श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर एवं श्री झूलेलाल मंदिर समिति का सराहनीय योगदान रहा।

कैप्टन स्मिथ की बहादुरी पर बजी तालियां

समारोह में हाल ही में प्लेन हाईजैक की घटना को रोककर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ की बहादुरी का उल्लेख अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने किया। इस पर पूरे सदन ने तालियां बजाकर उनके साहस को सलाम किया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें