Wednesday, October 21, 2026

आईजी राजनांदगांव रेंज अजय कुमार यादव का केसीजी जिला भ्रमण एवं पुलिस इकाइयों का निरीक्षण

  • 00 रक्षित आरक्षी केंद्र में ड्रिल परेड का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को कैश रिवार्ड से किया पुरस्कृत,
  • 00सुधार की आवश्यकता वाले पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
  • 00रक्षित आरक्षी केंद्र की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,
  • 00पुलिस दरबार में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं एवं निराकरण हेतु निर्देश दिए,
  • 00नवीन रक्षित आरक्षी केंद्र, मदराकुही का निरीक्षण कर दो प्रशिक्षण भवनों का अनावरण किया,
  • 00 मदराकुही परिसर में वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं अन्य कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया,
  • 00 पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों को व्यवस्थित एवं समयबद्ध करने की हिदायत दी,
  • 00थाना छुईखदान का निरीक्षण कर अभिलेखों, प्रकरणों एवं विवेचना कार्यों की समीक्षा की,
  • 00 थाना पुलिस के अच्छे कार्यों की सराहना एवं लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए,
  • 00लंबित अपराधों, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा विवेचना की गुणवत्ता पर जोर दिया,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज अजय कुमार यादव (IPS) द्वारा जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का भ्रमण किया गया।। इस दौरान विभिन्न पुलिस इकाइयों एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की गई।।

रक्षित आरक्षी केंद्र का निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित आरक्षी केंद्र में ड्रिल परेड का निरीक्षण किया गया।। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें कैश रिवार्ड प्रदान किया गया, वहीं सुधार की आवश्यकता वाले कर्मचारियों को ड्रिल, अनुशासन एवं कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए गए।।
इसके बाद रक्षित आरक्षी केंद्र की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए।।इसके पश्चात पुलिस दरबार आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को टीम भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।।

नवीन रक्षित आरक्षी केंद्र, मदराकुही का निरीक्षण
पुलिस दरबार के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा नवीन रक्षित आरक्षी केंद्र, मदराकुही का निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन दो प्रशिक्षण भवनों का अनावरण किया गया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।। शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया।।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। कार्यों को व्यवस्थित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।।

थाना छुईखदान का निरीक्षण
अंत में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना छुईखदान का भौतिक निरीक्षण किया गया।। थाना परिसर, अभिलेखों, दस्तावेजों, दर्ज प्रकरणों, मर्ग एवं विवेचना कार्यों की समीक्षा की गई।।
थाना पुलिस द्वारा किए गए अच्छे एवं उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई तथा लंबित अपराधों एवं अन्य प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।। विवेचना में गुणवत्ता, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, प्रभावी वैधानिक कार्रवाई एवं न्यायालयीन प्रकरणों में बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, प्रभावी पुलिसिंग, सतत् गश्त एवं आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें