00 बरसात के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने की।। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, कृषि समिति सभापति दिनेश वर्मा, संचार एवं संकर्म समिति सभापति ललित चोपड़ा, सहकारिता एवं उद्योग समिति सभापति जमुना नरेश कुर्रे, स्वास्थ्य, स्वच्छता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन समिति सभापति अरुण राजू सिंह बनाफर, महिला तथा बाल विकास एवं समाज कल्याण समिति सभापति भुनेश्वरी जीवन देवांगन, वन एवं खनिज समिति सभापति हेमलता मंडावी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, उप संचालक पंचायत राज तिवारी, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा योगेश आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, 15वें वित्त आयोग सहित जिला पंचायत के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।। अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, पूर्ण किए गए कार्यों तथा शेष कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई।।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने कहा कि बरसात के कारण प्रभावित हुए निर्माण कार्यों में अब आवश्यकतानुसार तेजी लाई जाए।। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।।
बैठक में सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने विभागवार प्रगति की जानकारी देते हुए आगामी कार्ययोजना से समिति को अवगत कराया।।बैठक में विकास कार्यों को गति देने तथा मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।।




