प्रांत स्तरीय विधालय के 256 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
खैरागढ़ नगर के सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में 30 अगस्त से आयोजित तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय हैण्डबाल एवं व्हालीबाल खेल प्रतियोगिता-2026 का समापन विद्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।।
विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में हैंडबॉल एवं व्हालीबाल के मुकाबले हुए
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हैंडबाल एवं व्हालीबाल के 256 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।। प्रतियोगिता बाल, किशोर और तरुण वर्ग में आयोजित की गई।।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर रही।। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, पार्षद देवीन कोठले व रूपेंद्र रजक, प्रांतीय खेल प्रमुख दिवाकर स्वर्णकार, जिला प्रतिनिधि मनोहर चंदेल, जिला समन्वयक श्रीराम यादव, पूनम चंद साहू, प्रेम स्मृति शिक्षा समिति अध्यक्ष मनोज गिड़िया, व्यवस्थापक प्रबल खत्री, प्राचार्य जितेंद्र शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।।
मुख्य अतिथि गिरजा नंद चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। उन्होंने पराजित खिलाड़ियों से हार से निराश न होकर दोगुनी मेहनत करने का आह्वान किया।। विशिष्ट अतिथि शशांक ताम्रकार ने कहा कि सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण है।। उन्होंने विद्यार्थियों से भारत सरकार के ‘माय भारत’ पोर्टल से जुड़ने की अपील की, जो युवाओं को कौशल विकास और नई चीजें सीखने के अवसर प्रदान करता है।।
इन टीमों ने मारी बाजी
व्हालीबॉल बाल वर्ग में राजिम प्रथम और कोरबा द्वितीय, किशोर वर्ग में दुर्ग प्रथम और राजिम द्वितीय, जबकि तरुण वर्ग में दुर्ग प्रथम और कोरबा द्वितीय रहे।। बालिका वर्ग में बाल वर्ग में राजिम प्रथम और दुर्ग द्वितीय, किशोर वर्ग में दुर्ग प्रथम तथा तरुण वर्ग में भी दुर्ग की टीम प्रथम रही।।
हैंडबॉल के बाल वर्ग भैया में खैरागढ़ प्रथम, बाल वर्ग बहन में कोरबा प्रथम और राजनांदगांव द्वितीय, किशोर वर्ग में राजनांदगांव प्रथम और कोरबा द्वितीय, किशोर वर्ग बहन में राजनांदगांव प्रथम और कोरबा द्वितीय रहे।। तरुण वर्ग तथा तरुण वर्ग बहन में राजनांदगांव की टीम प्रथम रही।।
पुरस्कार वितरण अतिथियों के व्दारा
समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।।




